मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मधबुनी शिफ्ट किए गए मरीज को लेकर निकली एम्बुलेंस में ऑक्सीजन व अन्य सुविधा नहीं रहने के कारण मरीज की हालत बिगड़ने को लेकर एम्बुलेंस संचालक के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। ब्रह्मपुरा की पम्मी रानी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।उसने पुलिस को बताया है कि बीते 21 जून को एम्बुलेंस बुक कर पिता को मधुबनी के लिए भेजा। एम्बुलेंस में कोई सुविधा नहीं रहने के कारण बीमार पिता की हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई। एम्बुलेंस में मौजूद तकनीशियन को चिकित्सा से जुड़े कोई ज्ञान नहीं था। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि निजी एम्बुलेंस में कोई सुविधा नहीं रहने के कारण धोखाधड़ी का मामला बनता है। एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन...