औरैया, जनवरी 9 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ योजना अधिकारी रवि शंकर तिवारी ने शुक्रवार की देर शाम 50 सैया अस्पताल का निरीक्षण कर कई कमियों को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेबर रूम, ब्लड सेंटर, ओपीडी, इमरजेंसी और दवा भंडार सहित अस्पताल के कई विभागों की गहनता से जांच की। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि 102 एम्बुलेंस में चालक और ईएमटी द्वारा घायल मरीजों को फर्स्ट उपचार नहीं दिया जा रहा है। जबकि सभी एम्बुलेंस में फर्स्ट उपचार की दवाइयां उपलब्ध हैं, दिसंबर माह से मरीजों को एम्बुलेंस में कोई प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिल रही। वरिष्ठ अधिकारी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिशिरपुरी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता को लिखित आदेश देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ...