बांका, अप्रैल 26 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर टोनापाथर लाइन होटल के समीप शनिवार देर रात एक एम्बुलेंस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव निवासी 24 वर्षीय डब्ल्यू दास (पिता- लच्छु दास) के रूप में की गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बांका रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- एम्बुलेंस-बाइक टक्कर में युवक घायल थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्ह...