श्रावस्ती, मई 22 -- जमुनहा,संवाददाता। शादी समारोह में आये एक तीन साल के बच्चे को तेज गति से जा रही एम्बुलेंस से कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा वीरगंज के बैरियर चौराहा निवासी मेराज अहमद के पुत्री की शादी गुरुवार को थी। बारात बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र ग्राम भगतापुर से आई थी। देर शाम निकाह का भोजन चल रहा था। बारातियों के साथ आया सैफुल्लाह(3) पुत्र मुनीर अचानक सड़क पर आ गया। इसी बीच मल्हीपुर बैरियर चौराहे की तरफ से सीएचसी मल्हीपुर जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस बालक को रौंदते चली गई और चालक एम्बुलेंस लेकर सीएचसी चला गया। यह भी पढ़ें- एम्बुलेंस ने बच्ची को कुचला, मौके पर मौत घटना स्थल पर ही बालक की मृत्यु हो गई। मौके पर पहु...