रायबरेली, जून 9 -- रायबरेली,संवाददाता। बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए पिता ने एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन करीब एक घंटे के इंतजार के बाद जब एम्बुलेंस नहीं आई। इस पर पिता ने बेटी को परिवार के साथ तांगे से लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचा। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो जिले की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। शहर के कप्तान का पुरवा मोहल्ले की रहने वाली एक बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। इस पर पिता ने बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए जाने के लिए एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस आने के लिए उसने करीब एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस पर पिता ने परिवार के साथ बेटी को तांगा में बिठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ...