एम्बुलेंस चालक ने शर्बत बांट रहे लोगों से की मारपीट
बरेली, मई 29 -- शीशगढ़। मानपुर चौकी के गांव मबई जरेल निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि ग्रामीण गुरुवार को रोड किनारे राहगीरों को शर्बत बांट रहे थे। शाहपुरा निवासी युवक तेज गति से एंबुलेंस का सायरन बजाते हुए गांव में आया। उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। गाड़ी धीरे चलाने को कहने पर चालक गालियां देने लगा। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। वह दोपहर में साथियों को लेकर एंबुलेंस से गांव लौटा। एंबुलेंस से आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे संजय शर्मा,रोहित कुमार के साथ भी मारपीट की। भीड़ इकट्ठी होने पर चालक और उसके साथी धमकी देकर भाग गए। रोहित ने पुलिस को तहरीर दी है। मानपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र धामा बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.