कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा के फर्जी चक्कर दिखाकर भुगतान कराने के मामले में एसडीएम व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की जांच में अनियमितता मिलने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में दोषी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ ही संस्था के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने की तैयारी है। एम्बुलेंस सेवा में फर्जी चक्कर दिखाने को लेकर हुई शिकायतों के बाद डीएम कपिल सिंह ने एसडीएम व प्रभारी चिकित्साधिकारी की टीम से जांच कराई थी। संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में एंबुलेंस सेवा के संचालन में अनियमितताएं पाई गईं। इसमे सैकड़ों फर्जी फेरे दिखाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट आने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद में संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत पाई गई अनियमितताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.