संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेमरा गांव के निकट रविवार को साईकिल से जा रहे बुज़ुर्ग को पीछे से एम्बुलेंस ने ठोकर मार दी। जिससे साईकिल सवार बुर्जुग गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जो साईकिल से भांजे की शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में शुरू कर दी।मगहर चौका इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चौरी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग लाल चंद सिंह पुत्र सुक्खू रविवार को अपने भांजे की शादी में शामिल होने साईकिल से सिधौली जा रहे थे। वे कोतवाली खलीलाबाद के मगहर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेमरा गांव के...