लखीमपुरखीरी, मई 10 -- मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर शनिवार को एम्बुलेंस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना उचौलिया क्षेत्र के ग्राम एकघरा निवासी 25 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र बलजीत अपने साथी 20 वर्षीय शैलेश पुत्र इंद्रपाल के साथ बाइक से पसगवां की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि दोनों बरखेरियाजाट स्थित शराब ठेके पर शराब पीने के बाद लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-30 पर नेवादा ओवरब्रिज पार करने के कुछ दूरी बाद सामने से आ रही एम्बुलेंस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्...