बक्सर, अप्रैल 26 -- हादसा तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, गंभीर रूप से जख्मी हो गये कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर एनएच-922 स्थित नुआंव पुलिया के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल की पहचान नुआंव गांव निवासी अनिल ठाकुर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनिल ठाकुर अपने गांव से कृष्णाब्रह्म बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक एम्बुलेंस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बांका: एम्बुलेंस-बाइक टक्कर में युवक घायल टक्कर इतनी तेज थी कि वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप ...