एम्बुलेंस की टक्कर से प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे दो भाई घायल
वाराणसी, जून 27 -- मिर्जामुराद। रखौना स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह प्रतियोगी परीक्षा देने प्रयागराज से वाराणसी जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी (डायल-112) पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना के बाद पीआरबी पुलिस पर एम्बुलेंस चालक से वसूली करने के आरोप भी लगे हैं। प्रयागराज के फाफामऊ निवासी विवेक यादव (30 वर्ष) अपने छोटे भाई आयुष यादव (26 वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से वाराणसी प्रतियोगी परीक्षा देने आ रहे थे। रखौना के पास पीछे से आई तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.