रामपुर, मार्च 24 -- शाहबाद-बिलारी स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से बोलेरो सवार मिलिट्री जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश फैल गया। महुनागर गांव निवासी 40 वर्षीय ताहिर हुसैन मिलिट्री जवान हैं। सोमवार रात वह अपनी पत्नी नज़रुम, बेटे अर्श और बेटियों आशी व अयात के साथ बोलेरो से बिलारी स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ताहिर हुसैन, उनकी बेटी आशी और अयात घायल हो गए, जबकि अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों के अनुसार एम्बुलेंस सरकारी बताई जा रही है। स्था...