रांची, मई 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची पुरुलिया मार्ग सिल्ली मिजरा के समीप एम्बुलेंस और कार में सीधे टक्कर से दो महिला घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी से सिल्ली थाना अंतर्गत माया राम जाराडीह इलाज के क्रम मृत व्यक्ति के शव को लेकर जा रहा एम्बुलेंस से रांची की ओर से आ रहे तेज गति से कार (सियाज) का संतुलन बिगड़ने के कारण दाएं ओर जा कर एम्बुलेंस से टकरा गया। इससे एम्बुलेंस में सवार मृत व्यक्ति के परिजन महिला लतिका देवी घायल एवं कार में सवार युवती भी घायल हो गई। घायल लतिका देवी का सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराया गया, वहीं कार सवार घायल महिला को स्थानीय प्रवेट अस्पताल में इलाज करा कर परिजन रांची ले गए। कार चालक रोहित दास ने बताया कि कार का स्टेरिंग अचानक लॉक हो गया था। जिसके कारण दुर्घटना घटी। कार में सवार युवत...