रुडकी, अप्रैल 30 -- झबरेड़ा, संवाददाता। एम्बिशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हेल्पर्स डे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने माली, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और चालकों की वेशभूषा धारण कर मंच पर उनकी भूमिकाओं का सजीव चित्रण किया। नन्हे कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि समाज में कोई भी कार्य छोटा नहीं होता और हर सहायक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स बालक विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...