बागपत, मार्च 29 -- खेकड़ा। स्याद्वाद युवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को खेकड़ा स्टेडियम में स्याद्वाद स्पोट्र्स लीग सीजन-2 का आयोजन हुआ। प्रदर्शन के आधार पर एम्बियंस ग्लोबल स्कूल की टीम विजेता रही। खिलाडियों को सम्मानित किया गया। बडागांव के त्रिलोक तीर्थ मंदिर के प्रणेता ब्रहमलीन संत संमति सागर महाराज की प्रेरणा से स्वादवाद युवा क्लब खेल आयोजनों में सक्रिय बना हुआ है। रविवार को खेकड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट आदि इवेंट आयोजित हुए। क्षेत्र के नौ स्कूलों स्याद्वाद जैन अकादमी, देव कृष्णा स्कूल, ऋषिकुलम, आरके इंटरनेशनल, जेपी अकादमी, एंबियंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल, आदर्श गल्र्स इंटर कॉलेज और कोणार्क विद्यापीठ के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। एंबियंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने श...