देहरादून, फरवरी 17 -- देहरादून। उत्तराखंड एससी/एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक में फेडरेशन ने जस्टिस इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और आउटसोर्सिंग के बजाय नियमित भर्तियां करने की पुरजोर मांग की। उत्तरांचल प्रेस क्लब में मंगलवार में हुई बैठक में संगठन ने मांग की कि सभी भर्तियों में आरक्षण रोस्टर का पालन हो, बैकलॉग पदों के लिए विशेष अभियान चले और आश्रम पद्धति स्कूलों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर, महासचिव सुनीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सपना तोमर, मनोहर लाल, बबलू सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, सचिव बीरेन्द्र सिंह नेगी, संगठन सचिव राजवीर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...