रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को गदरपुर क्रिकेट अकादमी और एमेनिटी पब्लिक स्कूल के बीच गया। एमेनिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाएं। इसमें यशवंत शेखर ने 80 और चिराग ने 63 रन बनाए। गदरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से रोहन और आदित्य राठौर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गदरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 143 रनों पर ऑल आउट होगी। एमेनिटी ने 82 रनों से मैच जीत कर दो अंक प्राप्त कर लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच यशवंत शेखर रहे। अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह रहे। यहां गौरव तिवारी, आफताब आलम, मोहम्मद नवाज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...