रुद्रपुर, मई 9 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाइलैंडर क्रिकेट अकादमी काशीपुर को 107 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेला गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य अग्रवाल ने शानदार 119 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अंशुल नेगी ने 64 और निधीश पचौरी ने 63 रनों का योगदान दिया। हाइलैंडर क्रिकेट अकादमी की ओर से लक्ष्य बिष्ट, शिवम और भाविक रावत ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाइलैंडर क्रिकेट अकादमी की टीम...