नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा। सेक्टर-104 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में बुधवार को महर्षि प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का उद्घाटन हुआ। जनसंपर्क अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि पहले मैच में एमिटी स्कूल ऑफ सांइस ने एमयूआईटी को 57 रन से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में शारदा यूनिवर्सिटी ने जाकिर हुसैन कॉलेज को 58 रनों से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...