भागलपुर, सितम्बर 11 -- भागलपुर । एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर गुरु मनोज पंडित ने मंजूषा कला के बारे में ऑनलाइन व्याख्यान दिया। सेशन में बैचलर इन फैशन टेक्नोलॉजी के लगभग 65 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मनोज पंडित द्वारा मंजूषा का फैशन टेक्नोलॉजी में प्रयोग के बारे में बताया। इनमें मंजूषा कला का रेखाचित्र, रंग विन्यास, डिजाइन के प्रयोग का इस्तेमाल हैं। छात्रों को मंजूषा कला में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक रंग और इसके महत्व को लेकर जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आयोजन सचिव एवं समन्वयक राजीव कुमार, अभय साहू, डेगल अनीता समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...