रांची, जुलाई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। एमिटी यूनिवर्सिटी में एमिटी सेंटर फॉर स्टार्टअप, इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से शुक्रवार को स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार ने कहा कि भारत में प्रतिभा और युवा ऊर्जा का एक विशाल भंडार मौजूद है, जिसे नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से प्रभावी रूप से दिशा दी जा सकती है। विशिष्ट अतिथि संदीप माडिवाल- सीईओ, एफएमसीआईआईआई ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिर्फ विचारों पर काम करने की बजाय वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके नवोन्मेषी समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रेरणादायक उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग जगत के नेताओं, नव...