नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय 15वें एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत शांति और वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा का वाहक रहा है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के वैश्विक दृष्टिकोण को दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया। एसजीटीबी खालसा कॉलेज, दिल्ली को बेस्ट डेलीगेशन का पुरस्कार प्रदान किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय अतिथियों ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान में छात्रों की भूमिका को अहम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...