मेरठ, अप्रैल 14 -- तिरंगा शूटिंग अकादमी, गंगानगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शामली में आयोजित 8वीं रजत निर्मल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 9 से 12 साल तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में एमायरा महाजन ने अपने दमदार प्रदर्शन से 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल और ट्रॉफी अपने नाम की। दिव्या चौधरी ने भी प्रतियोगिता में अच्छा स्कोर करते हुए ट्रॉफी हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोच मनीष चौधरी और कपिल बिल्टोरिया ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी मेरठ का नाम रोशन करेंगी। यह भी पढ़ें- पिलौना एकेडमी के निशानेबाजों ने गोल्ड मेडल जीता यह भी पढ़ें- ओपन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.