मैनपुरी, जून 25 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंडर-23 ट्रायल मैचों का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन रुवार को खेले गये मैच में एमसीए ग्रीन ने एमसीए पिंक को 6 रनों से हराकर मैच जीत लिया। एमसीए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाए। अजय कुमार ने 38, विकास पांडे ने नाबाद 32 और पीयूषम ने 16 रन बनाए। एमसीए पिंक के प्रशांत और यश गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए पिंक निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 110 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- एमसीए ग्रामी ने एमसीए पिंक को छह रनों से किया पराजित आदर्श चौहान ने 51, सौरभ ने 23 एवं आकाश सिंह ने 13 रन बनाए। ग्रीन टीम के रामरूप ने 3, शशांक ने 2 और रमन ने ​1 विकेट लिया। मैच मे...