हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल स्थित एमसीएस बाल विद्यापीठ स्कूल की छात्रा नैना त्रिपाठी ने कला वर्ग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। नैना की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। नैना त्रिपाठी ने बताया कि उनका सपना भविष्य में जज बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। नैना के पिता चंद्र मोहन त्रिपाठी पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि माता लता त्रिपाठी गृहिणी हैं। बेटी की सफलता पर परिवार में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर चंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि नैना शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है...