बक्सर, मार्च 12 -- युवा के लिए ---- तीन सदस्य सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज के नियमों का पालन करें छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी बोर्ड बक्सर, हमारे संवाददाता। एमवी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड (अनुशासनात्मक समिति) का गठन किया गया है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। इसके साथ ही परिसर में अनुशासित आचरण बनाए रखना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। गठित प्रॉक्टोरियल बोर्ड में स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ़ सुजीत कुमार यादव को सचिव और अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्...