बक्सर, मार्च 18 -- युवा के लिए ------ फोटो संख्या 23 कैप्शन - बुधवार को एमवी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के निधन पर शोकसभा में भाग लेते शिक्षक। बक्सर, हमारे संवाददाता। एमवी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो़ (डॉ़) रामाशीष सिंह का बुधवार की सुबह 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय के प्राध्यापक थे। उनके निधन की खबर से कॉलेज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रो. (डॉ.) रामाशीष सिंह ने वर्ष 2007 में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के पद को संभाला था। अपने दीर्घ शैक्षणिक जीवन में उन्होंने शिक्षा एवं अनुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो़ (डॉ़) कृष्णाकान्त सिंह के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। जिसमें सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्...