पिथौरागढ़, मार्च 31 -- पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश पर धारचूला पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाने से उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने धारचूला निवासी अक्षय गुप्ता को धारचूला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय में एमवी एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...