पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक अप्रैल से एमवीआर बढ़ने की संभवना को लेकर मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय में काफी भीड़ देखी गई। इस संबंध में रजिस्ट्रार उमाशंकर मिश्र ने बताया कि एमवीआर को लेकर आज कोई निर्णय नहीं आया है। इसके बावजूद मंगलवार को रजिस्ट्री करने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। मंगलवार को 300 रजिस्ट्री की गयी। रजिस्ट्री कराने के लिए रात के आठ बजे तक लोग कार्यालय में डटे रहे। बता दें कि रोजाना करीब सौ के करीब निबंधन पूर्णिया में होता है, जबकि एक अप्रैल से दाम बढ़ने की चर्चा के बीच आज तीन गुना अधिक रजिस्ट्री हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.