लखनऊ, अक्टूबर 15 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि एमवाई (मुस्लमान-यादव) व पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) के दम पर भाजपा को विधानसभा चुनाव हराएंगे। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर देश की जनता, लोकतंत्र और संविधान को धोखा दे रहे हैं। भाजपा जब हारती है या कमजोर पड़ती है तो चुनाव आयोग के पीछे छिप जाती है। आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा के सदस्य को ही भारत का नागरिक मान रहे; अखिलेश का चुनाव आयोग पर आरोपचुनाव आयोग और मतदाता सूची पर आरोप सपा मुखिया ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में मुरादाबाद से भाजपा के पूर्व विधायक राजीव चन्ना और कटरा बाजार गोंडा के पांचवी बार बने ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ल के सपा में शामिल होने के मौके पर ये बातें कहीं। उन...