रांची, मई 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एएमयू एलुमनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को मिल्लत एकेडमी स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने हिस्सा लिया। एम्स नई दिल्ली की मनोचिकित्सक डॉ. इफरह नाज ने मानसिक स्वास्थ्य, जबकि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सफिक आलम ने हृदय संबंधी रोगों पर परामर्श दिया। डॉ. निसात अहमद ने पैथोलॉजी जांच और डॉ. सीमा गुप्ता ने महिला स्वास्थ्य पर अपनी सेवाएं दीं।शिक्षा के क्षेत्र में इंजीनियर आमिर अनस और अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में तबरेज अजीज, प्रोफेसर गालिब नश्तर, जीशान अहमद सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...