गया, फरवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) चतुर्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 की परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा पांच मई से नौ मई 2026 तक आयोजित होगी। कला संकाय के छात्रों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और विज्ञान व वाणिज्य संकाय की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। कार्यक्रम के तहत पांच मई को मेजर कोर्स एमजेसी-5, 6 मई को एमजेसी-6, 7 मई को एमजेसी-7, 8 मई को माइनर कोर्स एमआईसी-4 तथा 9 मई को एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स एईसी-4 की परीक्षा होगी। प्रायोगिक परीक्षा 27 अप्रैल से 4 मई 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में करायी जाएगी। वहीं परीक्षा नियंत्रक ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म व शुल्क 9 मार्च से 31 मार्च 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.