बरेली, अप्रैल 27 -- एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आग लगने से वहां रखे बिजली और पानी के पाइप चपेट में आ गए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब घंटे भर में आग पर काबू पाया। बता दें कि एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में बिजली और पानी के प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। रविवार दोपहर ग्राउंड में खड़ी झाड़ियों में किसी तरह आग लग गई और पाइप भी उसकी चपेट में आ गए। पाइप प्लास्टिक के होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- हाइवे पर वारदाना से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी मगर आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे। इसी बीच वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की...