पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के समक्ष पानी की घोर किल्लत है। छात्रावास के छात्रों ने बताया कि बीते 10 अप्रैल से केवल 2 टंकी से काम चल रहा है। 2 टंकी टूट गया है। करीब 250 से ज़्यादा लड़के रहते है इसलिए खपत अधिक है। इस अति गंभीर पानी के मुद्दे को भी करीब महीना बीत जाने के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका है। प्राचार्य डॉ जे एस राव ने बताया कि फिलवक्त छात्रावास में जो पानी की किल्लत है वह रात को आंधी के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से है। अबतक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सका है। इसकी बैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जेनरेटर के माध्यम से व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास के किया जा रहा है। 2 टंकी के टूटने के बात पर उन्होंने बोला कि नया टंकी आ चुका है। उसके कुछ एसेसरीज नहीं आ...