कानपुर, मार्च 23 -- कल्याणपुर, संवाददाता। बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शातिरों ने खुद को मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बताकर पीड़ित की बेटी का एडमिशन कराने का झांसा दिया था।कल्याणपुर कला निवासी सुनील कुमार के डॉ. प्रांजुल पंकज मित्र हैं। 16 फरवरी को प्रांजुल के मोबाइल पर खुद को पटना मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल डॉ. आरबी गुप्ता बताने वाले ने उन्हें फोन कर कॉलेज में नौकरी का ऑफर दिया। इस पर डॉ. प्रांजुल की आरबी गुप्ता से बातचीत होने लगी। इसी बीच 21 फरवरी को आरबी गुप्ता ने प्रांजुल को कॉलेज में एमबीबीएस की एक सीट खाली होने की बात बताई। इस पर उन्होंने अपनी बेटी को दाखिला दिलाने की इच्छा जाहिर की। डॉ. प्रांजुल के मुताबिक डॉ. आरबी गुप्ता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.