देवरिया, सितम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश का कार्य चल रहा है। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। सोमवार को करीब पांच छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तक 80 छात्रों का दाखिला हो चुका है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम में कुल 100 सीटें हैं। इसमें आल इंडिया कोटा की 15 तथा स्टेट कोटा की 85 सीटें हैं। नीट परीक्षा में सफल काउंसिलिंग के बाद स्टेट कोटा के छात्रों का प्रवेश कार्य हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर गठित टीम में शामिल प्रो. जमाल हैदर, प्रो. मृत्युंज पाण्डेय, प्रो. पवन त्रिवेदी, डॉ. रामजन्म प्रसाद, डॉ. जयंत राय ने प्रशासनिक भवन के लेक्चर थिएटर में प्रमाणों सहित अन्य कागजों की जांच की। साथ ही मेडिकल परीक्षण कमेटी ने छा...