पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा निर्धारित एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तृतीय प्रोफेशनल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने शामिल होकर शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर मंथन किया। बैठक में फॉरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, एनेस्थीसियोलॉजी और मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। डॉ. पीसी श्रीवास्तव और डॉ. अरुण सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए पाठ्यक्रम को लेकर जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा लागू कम्पीटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षण-प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने, विद...