देहरादून, सितम्बर 14 -- देहरादून में एमबीबीएस की सरकारी सीटों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे से दाखिल पाने को फर्जीवाड़ा करने में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। राजस्व विभाग के प्रमाण पत्र जारी के बाद सीट आवंटित होने पर मामला उछला तो जांच में आवेदन के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद क्लेमनटाउन और रायपुर थाने में संबंधित पटवारियों ने केस दर्ज करा दिए हैं। रायपुर थाने में कंडोली के पटवारी जगदीश कुमार और क्लेमनटाउन थाने में यहां की पटवारी डिंपल ने केस दर्ज कराया है। प्रमाण पत्र पाने के आवेदन अपनी सरकार ऑनलाइन पोर्टल किए गए थे। डिंपल की तहरीर पर पुलिस ने प्रमाण पत्र पाने वाली तृप्ति और उसकी मां उमा देवी को आरोपी बनाया है। जांच में सामने आया कि उमा देवी ने मोथरोवाला का गलत पता और आधार कार्ड उपयोग किया था। प्रमाण पत्र जारी हो...