एमबीबीएस छात्रों ने ली चरक शपथ
हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में बुधवार को नवागंतुक एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए 'व्हाईट कोट समारोह' एवं 'महर्षि चरक शपथ कार्यक्रम' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. आर्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ संवेदनशीलता, करुणा, अनुशासन और नैतिक मूल्य बेहद आवश्यक हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने विद्यार्थियों को मरीजों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व समानता का भाव रखने का संदेश दिया। इस दौरान पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पांडे ने नवागंतुक छात्रों को महर्षि चरक की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- नीट-पीजी परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.