एमबीबीएस छात्रों ने पार्टी में अग्निशामक यंत्र तोड़ा, शराब की बोतलें फेंकी
रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के एमबीबीएस छात्रों ने फेयरवेल पार्टी के दौरान रिम्स ऑडिटोरियम में सोमवार की देर रात तक जमकर हुड़दंग मचाया। रिम्स के एमबीबीएस 2020 बैच की फेयरवेल पार्टी के दौरान जमकर शराब पी, बोतलें तोड़ी और अग्निशामक यंत्र से पूरा गैस खाली कर दिया। छात्रों को तय समय तक के लिए ही ऑडिटोरियम दिया गया था। सुबह में जब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में शराब की बोतलें पूरे ऑडिटोरियम में टूटी हुई हैं। अग्निशामक यंत्र से गैस पूरी तरह खाली कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी शिकायत प्रबंधन से की। प्रबंधन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। रिम्स के पीआरओ डॉ शिशिर ने बताया कि दोषी छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है, चिन्हित करने के बाद उनमें अनुशासनत्मक कार्रवाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.