बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ एमबीबीएस विद्यार्थी परिवारों को गोद लेकर उनकी सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं। एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिकल छात्रों ने यह पहल की है। वर्तमान समय में पांच गांवों के समस्त परिवारों को गोद लेकर छात्र उनके घर पर ही पहुंचकर जांच व मुकम्मल इलाज कर रहे हैं। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ.सहनवाज मलिक अहमद बताते हैं कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को अब सुदूर गांवों में कम से कम तीन परिवारों को गोद लेकर उन्हें सेहतमंद बनाए रखना होगा। प्रोग्राम के तहत मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत वर्ष 2021 से 2025 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने पांच गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.