कार्यालय संवाददाता, नवम्बर 26 -- आईएमएस बीएचयू के मेडिकल छात्रों को अब शरीर की संरचना समझने के लिए वास्तविक शवों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक से लैस वर्चुअल कैडवरिक डिसेक्टर के जरिए वे डिजिटल मानव शरीर का विच्छेदन कर सकेंगे। एनाटॉमी विभाग में करीब 2.25 करोड़ रुपये की इस मशीन की खरीद होनी है। इसका टेंडर हो गया है। इसमें मानव शरीर को डिजिटल रूप में सामने रखकर उसकी अंदरूनी संरचना को परत-दर-परत समझने और विच्छेदन का अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी।स्क्रीन पर आएगा डिजिटल मानव शरीर इस मशीन में डिजिटल मानव शरीर को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। छात्र शरीर की बाहरी और अंदरूनी संरचनाओं को अलग-अलग स्तर पर देख सकेंगे। त्वचा, मांसपेशियों, हड्डियों, नसों, धमनियों और आंतरिक अंगों को अलग-अलग करके समझने में मदद मिलेगी। इससे शरीर के अंगों की स्थ...