मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में एमबीबीएस छात्रों की इंटरनल परीक्षा गुरुवार को खत्म हो गई। परीक्षा में 111 छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का संयोजन मेडिसिन विभाग की डॉ. नेहा ने किया। परीक्षा में निगरानी के लिए एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार और डॉ. विजय कुमार मौजूद रहे। एसकेएमसीएच के लेक्चर थियेटर में परीक्षा सुबह 11 से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चली। अंतिम दिन मेडिसिन विषय की परीक्षा थी। 100 नंबर की परीक्षा में ऑबजेक्टिव और सबजेक्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे गए थे। एमबीबीएस छात्रों की शुक्रवार से वाइवा की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...