मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान प्रावधानों के तहत अब राज्य के एमबीबीएस चिकित्सक 'उदरीय श्रेणी अल्ट्रासोनोग्राफी' का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के इस निर्णय से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, मधुबनी सहित सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा सुदृढ़ होगी। अभी जिलों में प्रशिक्षित सोनोलॉजिस्ट की कमी के कारण मरीजों को जांच के लिए पटना अथवा निजी जांच केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है।

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की प्रक्रिया विभाग ने छह माह के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के संचालन, प्रशिक्षण संस्थानों के चयन एवं सीटों के निर्धारण के लिए नौ सदस्यीय पर्यवेक्षण समिति का गठन किया है। यह समिति ...