बहराइच, जून 17 -- बहराइच, संवाददाता। सुजौली इलाके के दुरूह, दुर्गम जंगल, दूरी और संसाधनों की कमी को मात देकर हरमन ने एमबीबीएस का वेस्ट टापर का एवार्ड जीत कर जमुनिहा कारीकोट ही नही पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की ओर से लखनऊ में सम्मानित हुए जमुनिहा कारीकोट निवासी हरमन सिंह चीमा के घर ही नही पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल है। कतर्नियाघाट जंगल से सटे छोटे से सुजौली थाने के जमुनिहा कारीकोट गांव के निवासी किसान कुलवीर सिंह के बेटे हरमन सिंह चीमा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ से एमबीएस में टॉप कर डायरेक्टर मेडल अपने नाम किया है। लखनऊ में 15 जून को हुआ कार्यक्रमलखनऊ के गोमती नगर स्थित जुपिटर सभागार में आयोजित संस्थान के तीसरे दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के ह...