कार्यालय संवाददाता, नवम्बर 12 -- पीजीआई लखनऊ में अब छह नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान के छह विभागों में डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रमों को मान्यता दे दी है। पीजीआई एमबीबीएस के बाद सीधे हार्ट सर्जन तैयार करेगा। संस्थान के सीवीटीएस विभाग में देश में पहली बार छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की पढ़ाई होगी। इसके अलावा संस्थान में देश का पहला मैटरनल-फीटल मेडिसिन और हेमेटोपैथोलॉजी प्रदेश का पहला डीएम कोर्स शुरू होगा। पेन मेडिसिन में तीन वर्षीय डीएम कोर्स,रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय कोर्स शुरू होगा। इससे प्रदेश में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर तैयार करने के अवसर बढ़ेंगे। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग में देश में पहली बार...