आगरा, सितम्बर 27 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल और फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-1 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच से 16 अक्तूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। परीक्षा का केंद्र विश्वविद्यालय के आईईटी खंदारी कैंपस को बनाया गया है। सभी परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओमप्रकाश के अनुसार एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री (न्यू कोर्स) की परीक्षा पांच अक्तूबर को पैथोलॉजी प्रथम, सात अक्तूबर को पैथोलॉजी द्वितीय, नौ अक्तूबर को फार्माकोलॉजी प्रथम, 12 अक्तूबर को फार्माकोलॉजी द्वितीय, 14 अक्तूबर को माइक्रोबायोलॉजी प्रथम और 16 अक्तूबर को माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय की होगी। यह भी पढ़ें- बीडीएस की परीक्षा आगरा के नोडल पर होंगी वहीं ए...