एमबीबीएस की 2000 सीटें रह गईं खाली, MCC का स्पेशल NEET काउंसलिंग कराने का ऐलान, आवेदन 2 नवंबर से
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000 सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग कराने का ऐलान किया है। एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच अपनी चॉइस भर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी और 5 नवंबर को सुबह 11 बजे बंद हो जाएगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 5 और 6 नवंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.