एमबीबीएस की 100 सीटों को लेकर एनएमसी अपील की तारीख का इंतजार
रुद्रपुर, जुलाई 31 -- अजय, रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज ने एमबीबीएस की 100 सीटों की स्वीकृति के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के दूसरे निरीक्षण व अपील प्रक्रिया के तहत आवेदन कर दिया है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपील की तारीख मिलने का इंतजार है। निर्धारित तिथि मिलने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपील की जाएगी। पूर्व में एनएमसी के पहले निरीक्षण के बाद जारी रिपोर्ट में डॉक्टरों की कमी, फर्नीचर की अपर्याप्त उपलब्धता और निर्माण कार्य अधूरा होने जैसी कमियों के चलते मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। इसके बाद निर्धारित अवधि के भीतर दोबारा निरीक्षण के लिए आवेदन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.