रांची, अगस्त 10 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 180 से बढ़ाकर 250 किए जाने के बाद संस्थान की शैक्षणिक, चिकित्सीय और आधारभूत सुविधाओं को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मानकों के अनुसार विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसे लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव मनोज कुमार और रिम्स प्रबंधन की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में रिम्स निदेशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक, विभागाध्यक्षों तथा भवन निर्माण एवं पीएचईडी के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान ओपीडी-आईपीडी, वार्ड क्षमता, मरीजों की सुविधाओं और निर्माणाधीन व लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। रिम्स निदेशक ने गुणवत्ता के साथ सभी लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि छात्रों और मरीजों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...